Related Posts

banner image

Facebook Page

banner image

SOOJI KA HALWA RECIPE

                  SOOJI KA HALWA

सूजी का हलवा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान भी होता है। जब भी आप को कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप सूजी का हलवा बना सकते है। यह बहुत जल्दी बन जाता है। तो आइये हम बनाते है सूजी का हलवा।

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Sooji ka Halwa)
सूजी - 1 /2 कप
देसी घी -1 /3 कप 
चीनी - 1 /2 कप 
काजू -10 -15 
किशमिश - 10 -15 
छोटी इलाइची - 4 -5 
बादाम - 4 -5 
कसा नारियल - 2 चम्मच 
पानी - 2 कप
विधि - (How to Make Sooji Halwa)
एक कढ़ाई में घी गर्म करिये,और उसमें सूजी डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनिये। 5 मिनट बाद आप देखेंगे सूजी गुलाबी हो रही हैं। सूजी को लगातार चलाते रहिये जब तक वह ब्राउन ना हो जाए। जब वह ब्राउन हो जाये समझिये की वह भुन चुकी है।
सूजी भुनने के बाद कढ़ाई में पानी और चीनी डालिये और धीमी आँच पर पकाने दीजिये।
जब यह पक जाये तो इसमें काजू बादाम और किशमिश डाल दीजिये।
और थोड़ी -थोड़ी देर में चलाते रहिये , कुछ देर बाद इसको गैस से उतार दीजिये। और इलाइची पीस कर मिला दीजिये।
अब इसको बाउल में निकालिये और कसे हुए नारियल और बादाम से सजाइये ,और गरमा -गरम सर्व कीजिये।











SOOJI KA HALWA RECIPE SOOJI KA HALWA RECIPE Reviewed by Shubham Sharma on 09:57 Rating: 5

No comments:

Search This Blog

Powered by Blogger.